21 जनवरी तक बिहार में लॉकडाउन, सरकार ने लिए कई बड़े फैसले। स्कूल समेत सभी सरकारी दफ्तर हुए बंद। देंखें पूरी लिस्ट।

Bihar Teacher
2 min readJan 4, 2022
21 जनवरी तक बिहार में लॉकडाउन, सरकार ने लिए कई बड़े फैसले। स्कूल समेत सभी सरकारी दफ्तर हुए बंद। देंखें पूरी लिस्ट।

कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर लिया गया बड़ा फैसला।
बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई आपदा प्रबंधन समूह (Crisis Management Group) की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए बिहार में 8वीं तक के सभी स्कूल 21 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। लेकिन ऑनलाइन क्लास चलती रहेंगी।

देर शाम गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राज्य में कक्षा 9 से ऊपर के सभी स्कूल, कॉलेज कोचिंग सेंटर 50% मौजदूगी के साथ चलेंगे।

इस दौरान ऑनलाइन क्लास को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी। यह आदेश 21 जनवरी 2022 तक लागू रहेगा। इसके बाद स्थिति के मुताबिक आगे फैसला किया जाएगा।

दुकानें हो जाएंगी रात 8 बजे तक बंद।
दुकाने रात 8 बजे तक ही खोली जा सकेगी। आवश्यक वस्तु की दुकानों के लिए यह नियम लागू नहीं होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद सोमवार को लगने वाले जनता दरबार को 21 जनवरी तक स्थगित कर दिया है।
50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेगा कार्यालय।
बिहार में 6 जनवरी से 21 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लगाया जाएगा। सरकारी और प्राइवेट कार्यालय में 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ ही कामकाज हो सकेगा।

6 से 21 जनवरी तक धार्मिक स्थल भी बंद रहेंगे मंदिरों में सिर्फ पुजारी ही पूजा कर सकेंगे।
देखें पूरी लिस्ट

मुख्य मंत्री आदेश जारी करते हुए

--

--

Bihar Teacher

Bihar Teacher : Salary, Vacancy, Recruitment, Letters & Information.